Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeCrime6 महीने से फरार ‘अभिमन्यु पाटिल’ एंटी एक्सटॉर्शन सेल के हत्थे

6 महीने से फरार ‘अभिमन्यु पाटिल’ एंटी एक्सटॉर्शन सेल के हत्थे

इंद्र यादव/ मुंबई। ठाणे अपराध शाखा के जबरन वसूली विरोधी दस्ते ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को जबरन वसूली विरोधी दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) सुनील तारमाळे, पुलिस हवलदार शैलेश शिंदे और पुलिस सिपाही वायकर की टीम नारपोली पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त पर थी। इसी दौरान हवलदार शैलेश शिंदे को मुखबिर से सूचना मिली कि अभिमन्यु नरसू पाटिल नामक वांछित आरोपी भिवंडी के कशेली इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कशेली स्थित मैत्री पार्क बिल्डिंग में घेराबंदी की और दोपहर करीब 03:05 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान अभिमन्यु नरसू पाटिल (उम्र 30 वर्ष), निवासी आजाद नगर, कोलशेत रोड, ठाणे (पश्चिम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ श्रीनगर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 738/2025 दर्ज है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 190, 191, 194, 126, 309(4) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1) व 135 के तहत मामला दर्ज था। यह घटना 27 सितंबर 2025 की है, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीनगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साळवी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments