HomeCrimeआईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नौ गिरफ्तार, पुलिस ने...

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नौ गिरफ्तार, पुलिस ने की रेड कार्रवाई

पुणे: पुणे पुलिस ने सट्टेबाजी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा लगाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने शनिवार को कोंढवा इलाके में छापेमारी की, जहां नौ लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक कंप्यूटर और 92,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान चल रहे जुए के अड्डे के बारे में सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा कि बंबई जुआ रोकथाम अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments