
मुंबई। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स तथा आधिकारिक शिष्टमंडल के साथ 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। कुलाबा स्थित ताज पैलेस में उनके स्वागत के अवसर पर महाराष्ट्रीयन संस्कृति को दर्शाने वाले विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री कार्नी और उनकी पत्नी ने कार्यक्रम का आनंद लिया तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाप्रकारों की सराहना की। समारोह में पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई।



