HomeCrimeठाणे क्राइम ब्रांच का ‘हंटर’: वागले एस्टेट में बड़ी कार्रवाई, 30 मोबाइल...

ठाणे क्राइम ब्रांच का ‘हंटर’: वागले एस्टेट में बड़ी कार्रवाई, 30 मोबाइल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

इंद्र यादव
ठाणे।
शहर में सेंधमारी और मोबाइल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ठाणे पुलिस की अपराध शाखा (यूनिट-5) ने वागले एस्टेट इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विभिन्न कंपनियों के 30 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज सेंधमारी और चोरी के मामले (बीएनएस की धारा 331(4) और 305) की जांच अपराध शाखा, इकाई-5 को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल फोन वागले एस्टेट क्षेत्र में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 30 स्मार्टफोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 5,29,101 रुपए बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल ठाणे और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरफ्तारी से शहर में हुई अन्य चोरी और सेंधमारी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments