Thursday, March 5, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

मुंबई/बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। वह एक प्राइवेट विमान में सवार थे जो बारामती के पास क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पवार समेत कुल पाँच लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अखिल भारतीय राजनीति और जनजीवन में लंबे समय तक सेवा देने वाले पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के असमायिक निधन से गहरा दुख हुआ। दिवंगत पवार जी की आत्मा को ईश्वर सद्गति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। पवार का विमान दुर्घटना सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। विमान में पवार के अलावा दो सहकर्मी और दो जहाज़ कर्मचारियों के भी सवार होने की पुष्टि हुई है, और किसी भी यात्री के जीवित बचे होने की खबर नहीं है। देश भर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवार को “जन-नेता” बताते हुए उनके काम और समर्पण की प्रशंसा की है। अनेक राज्य और राष्ट्रीय नेताओं ने भी शोक संदेश जारी कर शोक व्यक्त किया है। अजित पवार महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेताओं में शामिल थे और उन्होंने राज्य की राजनीति में कई दशकों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका निधन न केवल महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक बड़ा क्षति माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments