HomeCrimeजिम की आड़ में धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप, चार गिरफ्तार

जिम की आड़ में धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप, चार गिरफ्तार

मिर्जापुर में केजीएन जिम सील, कई शाखाओं की जांच तेज


मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में जिम की आड़ में जबरन धर्म परिवर्तन, यौन शोषण और उगाही का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिम मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिले में चार जिम को सील कर दिया है। यह मामला सदर तहसील कॉलोनी में संचालित केजीएन जिम से जुड़ा है। दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पीड़िताओं का आरोप है कि जिम संचालक और ट्रेनर ने दोस्ती और प्रेम का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया, फिर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इस दौरान उनका यौन शोषण किया गया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे पैसे भी वसूले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक केसरवानी ने दावा किया कि केजीएन जिम पिछले 10–12 वर्षों से संचालित हो रहा था और इसकी तीन से चार शाखाएं थीं। उन्होंने कहा कि संगठन को लंबे समय से यहां कथित ‘लव जिहाद’ से जुड़ी गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। पीड़ित परिवारों से संपर्क के बाद पूरा मामला सामने आया। जिस मकान में जिम चल रहा था, उसके मालिक अजय कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने इमरान खान को किराए पर जगह दी थी और उन्हें अंदर चल रही गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो आरोपी से तत्काल जगह खाली कराई जाएगी। पुलिस ने एहतियातन जिम को सील कर दिया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री कमलेश मौर्य ने भी आरोप लगाया कि जिम में आने वाली अधिकांश महिलाएं हिंदू थीं और पिछले कुछ दिनों से जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद मोहम्मद शेख अली, फैसल खान, जहीर और सादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments