Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentबांद्रा पूर्व में पाँच दिवसीय हनुमान कथा का भक्तिमय समापन, भक्तिभाव में...

बांद्रा पूर्व में पाँच दिवसीय हनुमान कथा का भक्तिमय समापन, भक्तिभाव में झूमे श्रद्धालु

मुंबई। बांद्रा पूर्व के खेरनगर स्थित गणेशोत्सव मंडल हाल में आयोजित पाँच दिवसीय हनुमान कथा का मंगलवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। 19 से 23 दिसंबर 2025 तक चली इस हनुमान कथा में पूज्य बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्णा शास्त्री जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रीहनुमान जी के चरित्र, भक्ति, पराक्रम और रामभक्ति का विस्तार से वर्णन किया। कथा के पांचवा दिन महाराज जी द्वारा दिव्य महादरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस आयोजन का सफल आयोजन श्रीराम जनसेवा ट्रस्ट, हिंदुत्व वाहिनी सेना एवं आदर्श गुप्ता मित्र मंडल द्वारा किया गया। कथा के दौरान बांद्रा पूर्व के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जो हनुमान कथा सुनकर भक्ति में झूम उठे। पूरा हाल जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का मंच संचालन बृज बिहारी सरकार के अति प्रिय पंकज पांडेय ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तृप्ति सावंत, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, महेश पारकर, एडवोकेट हरि शास्त्री, पल्लवी सरमलकर, रूपेश मालुसरे, सुहास आडिवरेकर, रश्मी मालुसरे सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजकों ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments