Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraसड़क सुरक्षा अभियान को मजबूती देने के लिए ‘ज़ेब्रु’ शुभंकर का अनावरण

सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूती देने के लिए ‘ज़ेब्रु’ शुभंकर का अनावरण

नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधान भवन स्थित मंत्रिपरिषद सभागार में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए ‘ज़ेब्रु’ शुभंकर का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते नगरीकरण और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण दुर्घटनाओं को रोकना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन राज्य सरकार नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर इसे कम करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के मूलमंत्र को अपनाएँ।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले, परिवहन राज्यमंत्री माधुरी मिसाळ, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय सेठी और परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘ज़ेब्रु’ शुभंकर सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक बनेगा और यह अभियान राज्य के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि शुभंकर ‘पहला अधिकार पैदल यात्री का’ की भावना को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम होगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नगर विकास विभाग को निर्देश दिए कि फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने और रेलिंग न हटाने के लिए नियमावली तैयार की जाए, ताकि अभियान और प्रभावी बन सके। कार्यक्रम में ‘ज़ेब्रु’ शुभंकर का अनावरण करने के साथ-साथ उपस्थित मान्यवरों को ज़ेब्रु की आकृति वाले सम्मानचिह्न प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments