Homeउत्तर प्रदेशदेवली ग्राम स्थित श्रीबज्रांग आश्रम में वेद पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न

देवली ग्राम स्थित श्रीबज्रांग आश्रम में वेद पुस्तक वितरण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। हंडिया तहसील के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत देवली ग्राम स्थित श्रीबज्रांग आश्रम में रविवार को वार्षिक वेद पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वेद, वेदांग, व्याकरण आदि विषयों की पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के सहयोगकर्ताओं और दानदाताओं के सहयोग से किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार पाण्डेय, एसीपी हंडिया सुनील सिंह तथा एसपी फूलपुर विवेक यादव शामिल हुए। अतिथियों ने आश्रम परिसर में स्थित श्रीहनुमान जी एवं श्रीपंचानन महादेव जी के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को वेदादि पुस्तकों के साथ-साथ आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। रमेश कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को कंबल भेंट किए, वहीं ग्रामसभा पिलिखिनी के प्रधान बच्चन मिश्र ने विद्यार्थियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं अन्य खेलकूद सामग्री वितरित की। आश्रम के संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” एवं विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र नारायण मिश्र ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आश्रम का उद्देश्य वैदिक परंपराओं के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र नारायण मिश्र, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ब्रह्मा तिवारी, कृष्णकांत ओझा, अभिनव द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, पंडित विकास मिश्रा, जगदीश दुबे, जिला पंचायत सदस्य अरविंद विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिंद, राजेश मिश्र, बजरंग दल के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह, प्रखंड मंत्री किशन पाठक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य त्र्यंबकनाथ उपाध्याय, कौशलेंद्र मिश्र, अखिलेश मौर्या एवं अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागी रहे। कार्यक्रम के अंत में आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आश्रम की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी, जिससे वैदिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति की जड़ें नई पीढ़ी में मजबूत होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments