ब्रजगोपाल लोया मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

बालाघाट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंदसौर के पार्टी कार्यकर्ता ब्रजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पर बालाघाट के भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोया के अनुभव से प्रदेश में पार्टी की मीडिया रणनीति को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिक ऊर्जा से काम करेंगे। जिला सह मीडिया प्रभारी जितेन्द्र चौधरी ने भी लोया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी का मीडिया प्रबंधन मजबूत होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।
