HomeCrimeमजदूर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

मजदूर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। असोहा थाना क्षेत्र के महिपत खेड़ा गांव के पास शुक्रवार को एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महावीर खेड़ा निवासी गंगा राम (40) पुत्र स्व. राम शंकर के रूप में हुई। शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार गंगा राम गुरुवार को मजदूरी के लिए घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के पास एक बाग में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने उनके पति को शराब पिलाई और 100 रुपये के विवाद में उनकी हत्या कर दी।
गंगा राम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों ने घटना को लेकर प्रशासन से न्याय की मांग की है। हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार किया है। थानाध्यक्ष निखिलेश ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध हत्या का प्रतीत नहीं होता। संभावना है कि गंगा राम ने शराब पी रखी थी और गर्मी के कारण चक्कर आने से गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोपों को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments