HomeArchitectureBreakingमुख्य सचिव राजेश कुमार को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

मुख्य सचिव राजेश कुमार को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार को तीन महीने का सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है। यह विस्तार 1 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में केंद्र सरकार से आदेश प्राप्त हो चुके हैं। राजेश कुमार ने सेवा विस्तार दिए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर से राज्य के लक्ष्यों और नीतियों को आगे बढ़ाने में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments