वर्षा’ पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन, गणपति बप्पा के किए दर्शन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, गणेशोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना

मुंबई। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गणेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुष्पगुच्छ देकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति ने ‘वर्षा’ में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा की। गणेशोत्सव के मंगलमय वातावरण में मुख्यमंत्री फडणवीस भी उनके साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव लोकेश चंद्रा, प्रधान सचिव श्रीकर परदेशी, मुख्य राज्य शिष्टाचार अधिकारी राजेश गवांदे सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
