Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशशिकांत शिंदे बने एनसीपी (एसपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष

शशिकांत शिंदे बने एनसीपी (एसपी) के नए प्रदेश अध्यक्ष

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे को मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) का नया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने जयंत पाटिल का स्थान लिया है, जिन्होंने हाल ही में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। यह घोषणा मुंबई में आयोजित पार्टी की आमसभा बैठक के दौरान एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने की। पार्टी प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो के अनुसार, शशिकांत शिंदे के नाम का प्रस्ताव पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रखा, जिसका समर्थन सांसद अमोल कोल्हे और पूर्व विधायक सुनील भुजबल ने किया। शरद पवार ने बैठक के मंच से स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए उन्हें केवल एक ही नाम प्राप्त हुआ है और यह भी पूछा कि क्या कोई अन्य नाम प्रस्तावित करना चाहता है या चुनाव में उतरना चाहता है। लेकिन किसी ने भी वैकल्पिक दावेदारी नहीं जताई। इसके बाद शिंदे के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इस अवसर पर शरद पवार ने पूर्व अध्यक्ष जयंत पाटिल के नेतृत्व की सराहना की और उनके सात साल के कार्यकाल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल आगे भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। शिंदे की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों और राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी संगठनात्मक मजबूती बढ़ानी है। शशिकांत शिंदे का अध्यक्ष पद पर आना पार्टी के भीतर एक नई ऊर्जा और संतुलन स्थापित करने की दिशा में देखा जा रहा है। वे पश्चिम महाराष्ट्र से आते हैं और पार्टी की कोर रणनीतिक टीम में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments