Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई एयरपोर्ट पर 62.6 करोड़ की कोकीन जब्त, महिला यात्री गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 62.6 करोड़ की कोकीन जब्त, महिला यात्री गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 62.6 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की है। यह जब्ती 14 जुलाई को दोहा से मुंबई पहुंची एक भारतीय महिला यात्री से की गई, जो मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल पाई गई। डीआरआई अधिकारियों को इस महिला के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उसके आगमन पर तुरंत रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके सामान में छह ओरियो बिस्किट बॉक्स और तीन चॉकलेट बॉक्स पाए गए। जब इन सभी नौ बॉक्सों को खोला गया, तो उनमें सफेद पाउडर से भरे कुल 300 कैप्सूल बरामद हुए। फील्ड टेस्ट किट की सहायता से जब इन कैप्सूल्स की जांच की गई, तो उनमें कोकीन होने की पुष्टि हुई। जब्त मादक पदार्थ को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के तहत सीज कर लिया गया है।महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार, यह जब्ती यह दर्शाती है कि तस्करों ने अब खाद्य पैकेजिंग जैसे आम सामानों को भी अपने छिपाने के तरीकों में शामिल कर लिया है, जिससे सतर्कता और जरूरी हो जाती है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से भी जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments