Saturday, June 7, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedविश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम मुंबई में होगा आयोजित, 189...

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम मुंबई में होगा आयोजित, 189 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

मुंबई। हर वर्ष 7 जून को मनाया जाने वाला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस इस वर्ष राज्य में विशेष आयोजन के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान, मुंबई में आयोजित किया गया है, जिसकी जानकारी राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि जिरवाल ने दी। इस अवसर पर आयोजित विविध सत्रों में “खाद्य सुरक्षा विज्ञान से क्रिया तक” की अवधारणा, मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता, विशेषज्ञों के विचार-विमर्श और राज्य में खाद्य सुरक्षा की स्थिति की समग्र समीक्षा शामिल रहेगी। मंत्री जिरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर विभाग में 189 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया मानी जा रही है। जिरवाल ने कहा, “नवीन अधिकारियों की नियुक्ति से विभाग की कार्यक्षमता और गति में उल्लेखनीय सुधार होगा। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में पंढरपुर आषाढ़ी वारी मार्ग पर भी विशेष सेवाओं का आयोजन किया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा वारी मार्ग पर स्वच्छ, सुरक्षित और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सघन निरीक्षण और निगरानी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए खाद्य सुरक्षा वैन भी मार्ग पर तैनात की जाएगी। मंत्री जिरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और दवा आपूर्तिकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर वारी मार्ग पर दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही, पड़ाव स्थलों पर आयोजित कीर्तनों के माध्यम से कीर्तनकारों से खाद्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रसार का भी आग्रह किया जाएगा। यह आयोजन राज्य सरकार के “स्वस्थ महाराष्ट्र” अभियान के अंतर्गत एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षित भोजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments