Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबीकेसी पुलिस ने किया फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह का...

बीकेसी पुलिस ने किया फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 लाख की धोखाधड़ी में तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। बीकेसी पुलिस ने एक संगठित ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी की थी। यह घटना 27 मई 2025 को सांताक्रूज ईस्ट के सीएसटी रोड स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम के पास घटी, जहां आरोपियों ने फर्जी पुलिस छापेमारी का नाटक रचते हुए वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को विदेश से शुद्ध सोना सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का लालच दिया था। उनकी कहानी पर भरोसा करते हुए शिकायतकर्ता ने तय स्थान पर नकद ₹2 लाख सौंप दिए। लेकिन जैसे ही पैसे आरोपी के हाथ लगे, उन्होंने खुद को पुलिस बताकर मौके पर फर्जी छापा डाला और किसी कार्रवाई का डर दिखाते हुए पीड़ित को वहीं छोड़कर वादा किया गया सोना दिए बिना फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीकेसी पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) (धोखाधड़ी और विश्वासघात) और 3(5) (फर्जीवाड़ा कर संपत्ति प्राप्त करना) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद तकनीकी निगरानी और खुफिया सूत्रों की मदद से यह जानकारी मिली कि आरोपी 2 जून को एक बार फिर सीएसटी रोड इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने पहले से ही इलाके में जाल बिछा रखा था। जैसे ही शाम 4 बजे आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी बीएमडब्ल्यू कार से कुर्ला की दिशा में भागने लगा, लेकिन तेज कार्रवाई में पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे कार छोड़कर भागते समय धर दबोचा। अन्य दो आरोपियों को भी पास के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। बीकेसी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक योजनाबद्ध गिरोह का हिस्सा हैं जो इस प्रकार की ठगी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्होंने इसी तरह अन्य लोगों को भी शिकार बनाया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments