Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने खुद को...

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने खुद को आरोपमुक्त करने की लगाई गुहार, अदालत ने CID से मांगा जवाब

बीड़। महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड ने खुद को आरोपमुक्त करने के लिए बीड की अदालत में आवेदन दाखिल किया है। कराड ने दावा किया है कि उसके खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया सबूत नहीं है और उसे मुकदमे से मुक्त कर दिया जाए। अदालत ने इस पर मामले की जांच कर रही राज्य सीआईडी से 24 अप्रैल तक जवाब मांगा है। विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बताया कि कराड ने पहले कुछ दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया है। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, हालांकि अभियोजन ने अदालत में एक वीडियो भी पेश किया है जिसमें देशमुख की पिटाई दिखाई देती है और जो आरोपियों द्वारा ही बनाया गया था। अभियोजन ने वीडियो को सार्वजनिक न करने की मांग करते हुए कहा कि इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके साथ ही अभियोजन ने कराड की चल-अचल संपत्ति जब्त करने के लिए भी आवेदन दिया है, जबकि सीआईडी अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कर रही है। यह मामला 9 दिसंबर 2023 का है, जब सरपंच संतोष देशमुख की एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली रोकने के चलते अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सीआईडी ने मकोका के तहत 1200 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। अदालत अब 24 अप्रैल को सीआईडी के जवाब के आधार पर तय करेगी कि कराड को ट्रायल का सामना करना होगा या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments