
मुंबई। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवान वी. शिंदे को महाराष्ट्र राज्यस्तरीय दिशा समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। यह समिति केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन कार्यरत है और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं की निगरानी करती है। इस अवसर पर महाराष्ट्र जनता दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार बाजपेयी ने जोगेश्वरी में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्यवान शिंदे का सत्कार किया। श्री बाजपेयी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री शिंदे के पास ग्रामीण परियोजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कौशल है, जिससे उनकी भागीदारी राज्य सरकार को इन परियोजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद करेगी। सम्मान समारोह में महाराष्ट्र समर्थ कामगार संघ के सचिव मनीष चव्हाण, भाजपा के वार्ड अध्यक्ष भूषण चव्हाण, केरल मुंबई उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष रूपेश कृष्णन, व्यापारी दीपक गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




