Monday, March 10, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमहिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'माझी लड़की बहिन योजना' की लाभार्थियों...

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ‘माझी लड़की बहिन योजना’ की लाभार्थियों को 1500 रूपए मानदेय मिलेगा: अदिति तटकरे

मुंबई। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों को महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फरवरी माह की 1500 रूपए मानदेय राशि प्रदान की जाएगी।
अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, प्यारी बहनों को महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मानदेय मिलेगा! मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों को फरवरी माह की मानदेय राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
योजना के लिए पात्रता अनिवार्य
मंत्री अदिति तटकरे ने स्पष्ट किया कि योजना के लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे, जो सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करती हैं। उन्होंने बताया कि कई आवेदनों को खारिज कर दिया गया है क्योंकि वे पात्रता शर्तों पर खरे नहीं उतर सके।
2.40 करोड़ महिलाएं कर रही हैं आठवीं किस्त का इंतजार
अब तक महाराष्ट्र में 2.40 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना की आठवीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर मानदेय राशि प्राप्त हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments