HomeArchitectureBreakingरेल मंत्री ने प्रयागराज से चल रही गाड़ियों की वार रूम से...

रेल मंत्री ने प्रयागराज से चल रही गाड़ियों की वार रूम से की मॉनिटरिंग, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर दिया जोर

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वार रूम से प्रयागराज क्षेत्र में संचालित नियमित और विशेष ट्रेनों की निगरानी की। उन्होंने प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री सुविधाओं के कुशल प्रबंधन के निर्देश दिए। वार रूम में तैनात अधिकारियों को प्रयागराज क्षेत्र में लगे सभी 1200 कैमरों की बारी-बारी से फीड जांचने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि संगम स्नान के लिए आने और वापस जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो। रेल मंत्री ने स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का आदेश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कलर-कोडेड होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाए ताकि भीड़ को सुगमता से नियंत्रित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments