HomeMaharashtraमहाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की नई वेबसाइट का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की नई वेबसाइट का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अनावरण

नागपुर। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की नई वेबसाइट www.home.maharashtra.gov.in का आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनावरण किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के रामगिरी स्थित सरकारी आवास पर आयोजित गृह विभाग की बैठक में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. एम.एस.चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खड़गे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नई वेबसाइट को उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है, जिसमें महाराष्ट्र कारागार विभाग, राज्य आबकारी विभाग, महाराष्ट्र पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, मोटर वाहन विभाग, और राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड जैसी सेवाओं के त्वरित लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे डिजिटल भारत के विज़न के तहत प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी और नागरिकों के लिए सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई वेबसाइट पर नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, सेवाओं का उपयोग करने और गृह विभाग से संबंधित सूचनाओं तक सुगम पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments