HomeMaharashtraपुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल और मुयख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी...

पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल और मुयख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नायगांव पुलिस मुख्यालय में पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर पिछले एक साल में देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, विभिन्न देशों के वाणिज्य दूत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राज्यपाल ने अपने संदेश में पिछले वर्ष शहीद हुए 39 पुलिस अधिकारियों और 177 पुलिस कर्मियों को उनके अद्वितीय बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। शहीदों के नाम पढ़ने के बाद पुलिस बैंड द्वारा सलामी दी गई, और इस मौके पर तीन बंदूक की गोलियां दागकर सलामी दी गई। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों और आमंत्रित अतिथियों से भी मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments