HomeArchitectureBreakingएनसीपी (अजित पवार गुट) नेता सचिन कुर्मी की हत्या, धारदार हथियार से...

एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता सचिन कुर्मी की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर हमलावर फरार

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुंबई में अजित पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता सचिन कुर्मी की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हमला मुंबई के भायखला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पास हुआ।पुलिस ने जानकारी दी है कि वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हत्याकांड में 2 से 3 हमलावर शामिल हो सकते हैं। हमले के तुरंत बाद घायल नेता को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments