HomeArchitectureBreakingमुंबई के अटल सेतु से आत्महत्या का सिलसिला जारी: बैंकर ने लगाई...

मुंबई के अटल सेतु से आत्महत्या का सिलसिला जारी: बैंकर ने लगाई छलांग

मुंबई। मुंबई के अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) से एक और आत्महत्या का मामला सामुंबई के अटल सेतु से एक बार फिर आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक बैंकर ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, एलेक्स रेगी ने पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गया। न्हावा शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय बैंकर एलेक्स रेगी ने सोमवार को अटल सेतु पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गए। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। रेगी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में था। लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। पिछले कुछ महीनों में अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने के मामले काफी बढ़ गए है। अटल सेतु पर वाहन रोकने पर प्रतिबंध है। कुछ दिन पहले मुलुंड की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने अटल सेतु से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब कैब चालक की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि महिला जिस किराए पर ली गई कैब से घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी कैब के चालक ने उसे बचाया। महिला जैसे ही पुल से समुद्र में कूदी चालक ने उसके बाल पकड़ लिए। इस घटना से पहले 38 वर्षीय एक इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments