HomeArchitectureBreakingमनसे के पूर्व नेता वसंत मोरे शिवसेना (यूबीटी) में हुए शामिल

मनसे के पूर्व नेता वसंत मोरे शिवसेना (यूबीटी) में हुए शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व नेता वसंत मोरे गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गये। उन्होंने वंचित बहुजन आघाड़ी के टिकट पर पुणे से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मोरे का पार्टी में स्वागत किया। राउत ने इससे पहले कहा था कि आम चुनाव से पहले मनसे छोड़ने वाले मोरे शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में मोरे को पुणे संसदीय क्षेत्र में महज 32,012 वोट मिले थे और वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये थे। पुणे संसदीय सीट भाजपा के मुरलीधर मोहोल ने जीती जिन्हें बाद में केंद्रीय मंत्री बनाया गया।शिवसेना (यूबीटी) में मोरे के आने से पुणे में पार्टी की संभावना बेहतर होगी । पुणे राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments