HomeMaharashtraगोंदिया में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या

गोंदिया में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक 12 वर्षीय आदिवासी लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ आदिवासी संगठन भड़क गए। उन्होंने बुधवार को देवरी उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की। गिरफ्तारी न किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, कक्षा 6 की छात्रा अपने माता-पिता के साथ 19 अप्रैल को एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी। जहां से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की जब माता पिता को देर तक नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश शुरू की। 20 अप्रैल को छात्रा का शव गोटनपार गांव के पास धवलखेड़ी जंगल में क्षत-विक्षत मिला। सूचना मिलने के बाद चिचगढ़ पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ स्थानीय आदिवासी संगठनों के सदस्य मंगलवार से देवरी उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments