HomeArchitectureBreakingमलाड में सार्वजनिक शौचालय के सीवर में गिरने से 2 लोगों की...

मलाड में सार्वजनिक शौचालय के सीवर में गिरने से 2 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई के मलाड पश्चिम में एक सार्वजनिक शौचालय के भूमिगत सीवर में गुरुवार को तीन लोग गिर गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, तीनों पीड़ित एक सार्वजनिक शौचालय के 15 फीट गहरे सीवर नाले के चैंबर में गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, शौचालय का रखरखाव का काम एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। घटना मालवणी के गेट नंबर-8 के पास अंबुजवाड़ी इलाके में गुरुवार शाम 5.24 बजे हुई। घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक इलाके के स्थानीय लोगों ने तीनों को सीवर से बाहर निकाल लिया था। तीनों पीड़ितों को कांदिवली में स्थित बीएमसी के बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि एक और पीड़ित को रात करीब 10.15 बजे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों की पहचान सूरज केवट (18) और बिकास केवट (20) के तौर पर हुई है। जबकि रामलगन केवट (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments