HomeCrimeफर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि अधिग्रहण संबंधी मुआवजा प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने और एक लाभार्थी को बाहर करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी। मुआवजा कटाई इलाके में रेलवे द्वारा अधिग्रहीत जमीन से जुड़ा है। आरोपियों ने कथित तौर पर रिकॉर्ड्स में हेराफेरी की और दावेदारों की सूची से एक महिला लाभार्थी का नाम हटा दिया। कल्याण डिवीजन के अंतर्गत मनपाड़ा पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से 1.46 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का दावा किया और पीड़िता को मुआवजे के हिस्से के रूप में 48.82 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments