Monday, February 16, 2026
Google search engine
HomeCrimeक्राइम ब्रांच ने शांतीनगर से अपराधी को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने शांतीनगर से अपराधी को किया गिरफ्तार

प्रमोद कुमार
डोंबिवली।
बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले कल्याण क्राइम ब्रांच युनिट-3 की टीम ने उल्हासनगर के शांतीनगर से एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया है। आरोपी का नाम दुर्गेशकुमार कैलाश वारे है, जो म्हार गांव कल्याण का निवासी बताया जा रहा है। कल्याण क्राइम ब्रांच युनिट-3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को शांतीनगर के पास जाल बिछाया और आरोपी दुर्गेशकुमार कैलाश वारे को दबोच लिया। वारे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन वारदात के पहले ही कल्याण क्राइम ब्रांच को सूचना मिल गई, और समय पर घेराबंदी कर पुलिस ने हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामला दर्ज कर कल्याण क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, कि आखिर आरोपी दुर्गेशकुमार किस वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments