Wednesday, August 27, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraअहमदनगर में चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जले, ट्रेन...

अहमदनगर में चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 डिब्बे जले, ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

अहमदनगर। महाराष्ट्र में अहमदनगर-आष्टी ट्रेन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग में ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि कुल पांच डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर तालुका के शिराडोह इलाके में न्यू आष्टी-अहमदनगर के बीच डेमू (डीजल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के पांच डिब्बों में अचानक आग लग गई। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि आग से ट्रेन को भारी नुकसान हुआ है। मध्य रेलवे ने बताया कि अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आज दोपहर में आठ डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा है। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब अहमदनगर तालुका के वालुंज में आष्टी-अहमदनगर ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्री दहशत में आ गए और कुछ ने कूदकर अपनी जान बचाई। उधर, सूचना पाकर तत्काल रेलवे अधिकारी और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। मालूम हो कि सितंबर 2022 में अहमदनगर-बीड-परली रूट पर अहमदनगर से आष्टी के बीच का काम पूरा होने पर ट्रेन सेवा शुरू की गई थी। शुरुआत में अहमदनगर से आष्टी के बीच दो ट्रेनें चलती थी, हालांकि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए सुबह में केवल एक ट्रेन ही चलायी जाती है। इसके अनुसार सोमवार की सुबह यह ट्रेन अहमदनगर से यात्रियों को लेकर आष्टी गयी। दोपहर बाद वहां से लौटते वक्त अहमदनगर तालुका के वालुंज गांव के करीब अहमदनगर-सोलापुर हाईवे क्रॉसिंग के पास आग लग गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments