HomeArchitectureBreakingनवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से चार झुलसे

नवरात्र जुलूस के दौरान पटाखों से चार झुलसे

ठाणे। ठाणे शहर में नवरात्र पर्व के दौरान देवी दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया और इस दौरान चलाये गये पटाखों के के कारण चार लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे हुई घटना के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव रविवार से शुरू हो गया। श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वागले एस्टेट के हनुमान नगर इलाके में कुछ लोग देवी प्रतिमा के साथ जुलूस निकाल रहे थे, तभी पटाखे चलाये जाने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि पटाखों के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, झगड़े के दौरान पथराव भी हुआ जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। शिकायतों के बाद 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147 (दंगा), 337 और 283 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments