HomeCrimeबाघ के शिकार मामले में 11 लोग गिरफ्तार

बाघ के शिकार मामले में 11 लोग गिरफ्तार

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बाघ के शिकार मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पांच नाबालिग को हिरासत में लिया है जिनके पास से बाघ के नाखून भी बरामद किए गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) और गढ़चिरौली वन विभाग के जवानों वाली एसटीएफ टीम ने रविवार को आरोपियों को पकड़ा जिसमें छह पुरुष, पांच महिलाएं और पांच नाबालिग हैं। टीएटीआर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एसटीएफ ने गढ़चिरौली के अम्बेशिवानी इलाके में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की थी जिसमें जानवरों के जाल और बाघ के तीन नाखून जब्त किए गए। इसमें बताया गया कि आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के धुले जिले एवं पड़ोसी राज्य तेलंगाना से कुछ और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इसमें बताया गया कि वन और पुलिस विभाग ने इन गिरफ्तारियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तथा चंद्रपुर जिलों और तेलंगाना में सक्रिय बाघ शिकार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments