HomeIndiaMaharashtra: चाची ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो कर लिया भतीजे का अपहरण,...

Maharashtra: चाची ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो कर लिया भतीजे का अपहरण, सिलवासा से गिरफ्तार हुआ आरोपी

महाराष्ट्र में एक महिला द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक व्यक्ति ने उसके आठ साल के भतीजे का अपहरण कर लिया। आरोपी ऐसा करके महिला को सबक सिखाना चाहता था। ये घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। मंगलवार को पालघर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने मामले में कार्रवाई सेअवगत कराया।

उन्होंने बताया कि पालघर ग्रामीण पुलिस ने अपहरण के चार घंटे के भीतर ही लड़के को छुड़ा लिया। साथ ही कथित आरोपी को सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा से गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी अपह्रत लड़के की चाची से प्यार करता था, जिसने उसके प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने महिला को सबक सिखाने के लिए तलासरी निवासी लड़के का सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल के मैदान से अपहरण कर लिया। जब लड़का स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल में उसके नहीं मिलने पर माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत तलासरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

पालघर थाने के निरीक्षक अजय वसावे ने बताया कि खुफिया और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलवासा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के को बचा लिया गया है और उसके माता-पिता के साथ फिर से मिला दिया गया। मामले में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments