HomeCrimeरेल पटरी पर रखे गए पत्थरों से भरे ड्रम के कारण ट्रेन...

रेल पटरी पर रखे गए पत्थरों से भरे ड्रम के कारण ट्रेन चालक को लगानी पड़ी आपातकालीन ब्रेक

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार को तड़के रेल पटरी पर एक ड्रम को देखने के बाद मुंबई-सिकंदराबाद देवगिरी एक्सप्रेस के चालक को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ड्रम में पत्थर भरे थे। उन्होंने बताया कि घटना सुबह चार बजे के आस-पास की है, जब ट्रेन परतूर तहसील में सतोना और उस्मानपुर स्टेशन के बीच थी। यह खंड दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के नांदेड़ डिवीजन में आता है। एससीआर के नांदेड़ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी राजेश शिंदे ने बताया कि ट्रेन को रोकने के लिए चालक को आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि पटरी के बीचों-बीच ड्रम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि ड्रम में पत्थर भरे हुए थे। उन्होंने कहा कि पटरी को साफ किया गया और फिर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments