HomeMaharashtraविलेपार्ले में बालकनी गिरने से दो बुजुर्गों की मौत, दो घायल

विलेपार्ले में बालकनी गिरने से दो बुजुर्गों की मौत, दो घायल

मुंबई। मुंबई उपनगर के विलेपार्ले में रविवार को एक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गये। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना नानावटी अस्पताल के पास सेंट ब्रेज रोड़ पर अपराह्न 2.27 बजे हुई और मृतकों की पहचान प्रिसिला मिसक्विटा (65) और रॉबी मिसक्विटा (70) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया पीड़ितों को कपूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बालकनी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। अधिकारी ने बताया दमकल की दो गाड़ियों, त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एक एम्बुलेंस के अलावा पुलिस और नगर निकाय के अधिकारियों को बचाव अभियान में लगाया गया। विलेपार्ले समेत मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम से भारी बारिश हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments