HomeCrimeचलते ऑटो में प्रेमिका का रेता गला, कूदकर भागा हत्यारा प्रेमी, पुलिस...

चलते ऑटो में प्रेमिका का रेता गला, कूदकर भागा हत्यारा प्रेमी, पुलिस ने दबोचा

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को दिनदहाड़े ऑटो के अंदर हत्या की वारदात सामने आई है। मुंबई के साकीनाका इलाके में चलती ऑटो में प्रेमिका का कत्ल किया गया। प्रेमी जोड़े ऑटो में साथ जा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ हो गया। तभी प्रेमी ने ऑटो के अंदर ही प्रेमिका पंचशीला के गले में धारदार कटर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिससे चलते ऑटो में ही प्रेमिका पंचशीला की मौत हो गई। इसके बाद हत्यारा प्रेमी ऑटो से कूदकर भाग गया। लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस की टीम मौजूद थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। चलते ऑटो में हत्या की वारदात दत्त नगर के खैरानी रोड की है। हत्यारे आरोपी का नाम दीपक बोरसे है।
खुद को भी मारने की कोशिश की
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। आरोपी ने अपने ऊपर भी धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि, वह घायल अवस्था में ऑटो से कूद कर भाग रहा था कि तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments