HomeCrimeपुणे में जहरीली शराब कांड में 12 की मौत, दोषियों पर होगी...

पुणे में जहरीली शराब कांड में 12 की मौत, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार

पुणे। पुणे के हडपसर और पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी-फुगेवाडी इलाके में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पावर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को पूरे मामले की गहराई से जांच करने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।उपमुख्यमंत्री ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग और स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब के इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर जांच की जाए और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। जहरीली शराब कहां से लाई गई, इसकी सप्लाई किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments