HomeArchitectureBreakingकक्षा में बात करने पर 11 वर्षीय छात्रा की पिटाई, शिक्षिका के...

कक्षा में बात करने पर 11 वर्षीय छात्रा की पिटाई, शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई। चेंबूर इलाके के एक स्कूल में कक्षा में बात करने पर 11 वर्षीय छात्रा की पिटाई करने के आरोप में एक महिला शिक्षिका के खिलाफ शुक्रवार, 21 मार्च को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिक्षिका ने कक्षा 5 की छात्रा की कलाई, पीठ और कमर पर बेंत से कई बार मारा, जिससे वह घायल हो गई। शिकायत में दावा किया गया है कि शिक्षिका ने लड़की को यह कहते हुए दंडित किया कि वह कक्षा में बात कर रही थी, जबकि छात्रा केवल पीछे देख रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments