Friday, November 21, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedभूषण गगरानी ने बोरीवली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

भूषण गगरानी ने बोरीवली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने गुरुवार को बोरीवली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने बोरीवली पश्चिम में गोराई जेट्टी रोड, पंगत होटल के सामने सड़क चौड़ीकरण, उद्यान कार्य और आरडीपी-१० में सड़क कंक्रीटिंग कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही, उन्होंने भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम उद्यान में चल रहे सुधार कार्यों का भी निरीक्षण किया। बोरीवली पूर्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। आयुक्त ने लालजी त्रिकमजी मुंबई पब्लिक स्कूल का दौरा कर छात्रों से बातचीत की और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (जोन ७) भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त (आर सेंट्रल) संध्या नांदेडकर और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments