Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएमबीएमसी के अतिक्रमण विभाग ने अवैध बार और रेस्टोरेंट पर की तोड़क...

एमबीएमसी के अतिक्रमण विभाग ने अवैध बार और रेस्टोरेंट पर की तोड़क कार्रवाई

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका(एमबीएमसी) के अतिक्रमण विभाग ने मंगलवार को प्रभाग समिति क्रमांक 06 क्षेत्र में स्थित कैटवॉक और केम छो नामक बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण तथा ई-बायोटोरियम कंपनी के अवैध पत्राशेड पर तोड़क कार्रवाई की। महानगरपालिका के लाइसेंस नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण के कारण जनता को हो रही असुविधा की शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण विभाग ने जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ-साथ मानव संसाधन का उपयोग करते हुए इस अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।
अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई जारी
महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध होटलों, बार, फेरीवालों, गैराज, फुटपाथ पर चलने वाले व्यवसायों, अवैध होर्डिंग्स और झुग्गियों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कैटवॉक और केम छो बार एवं ई-बायोटोरियम कंपनी के अवैध निर्माण को हटाया गया।
अधिकारियों की उपस्थिति में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे और अतिक्रमण उपायुक्त कल्पिता पिंपळे के निर्देश पर की गई। इस दौरान सहायक आयुक्त कंचन गायकवाड़, कनिष्ठ अभियंता, फेरीवाला पथक प्रमुख, अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग और सुरक्षा दल की उपस्थिति रही। महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और नियमों के विरुद्ध चल रहे व्यवसायों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments