Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबड़े अधिकारी के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड...

बड़े अधिकारी के बिगड़ैल बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी एसयूवी

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधिकारी के बेटे ने अपनी एसयूवी से प्रेमिका को कुचल दिया। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। 26 वर्षीय प्रिया उमेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ ने हाल ही में अपनी एसयूवी से उसे कुचला। इस घटना में उसे गंभीर रूप से चोटें आई हैं। दरअसल, प्रिया उमेंद्र सिंह इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने अपने साथ हुई घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया। प्रिया ने यह भी बताया कि अश्वजीत और उसके दोस्तों ने उसे 11 दिसंबर को सुबह 4 बजे के आसपास कोर्टयार्ड होटल में मिलने के लिए बुलाया था। प्रिया का आरोप है कि वहां उनके बीच बहस हुई थी। इसके बाद अश्वजीत ने उसके साथ मारपीट भी की। इसमें उसके दोस्तों रोमिल, प्रसाद और शेल्के ने भी साथ दिया। बता दें कि प्रिया के साथ ये घटना ठाणे जिले के घोड़बंदर क्षेत्र के ओवला रोड पर हुई। प्रिया को पेट, पीठ, हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा उसका दाहिना पैर भी टूट गया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments