Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraयुवा प्रतिष्ठान सुंदरबागचा राजा के माघी गणपति का भव्य आगमन

युवा प्रतिष्ठान सुंदरबागचा राजा के माघी गणपति का भव्य आगमन

मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित युवा प्रतिष्ठान, सुंदरबाग की ओर से माघी गणपति के भव्य आगमन का समारोह अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण में ढोल-ताशों की गूंज और जयघोष के बीच श्री गणराय का भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर का शुभारंभ मंडल के प्रमुख सलाहकार एवं सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रियाज़ मुल्ला, रत्नाकर शेट्टी और अज़ीज़ खान की विशेष उपस्थिति रही। मंडल की कार्यकारिणी में अध्यक्ष शुभम कांबले, कोषाध्यक्ष दीपक गायकवाड़, सचिव समीर नाजरकर, उपाध्यक्ष अक्षय व्हटकर, उप-कोषाध्यक्ष महेश कचवे, तथा उप-सचिव अनिरुद्ध पुजारी और रमेश कुरिल शामिल हैं। युवा प्रतिष्ठान की ओर से सामाजिक उपक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्तों के लिए विभिन्न सेवाओं का आयोजन किया जाएगा। माघी गणपति उत्सव को शांति, भक्ति और एकता के वातावरण में मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments