Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeCrimeलिफ्ट के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

लिफ्ट के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि यह मुठभेड़ केआर डिग्री कॉलेज के पास हुई। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश (३४) पुत्र राधारमन, निवासी ग्राम जुल्हेदी, थाना गोवर्धन के रूप में हुई है। ओमप्रकाश पर आरोप है कि उसने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब ४:४५ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी केआर डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही एसओजी और कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मारुति एस-प्रेसो कार, एक .३१५ बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी वाहन का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ओमप्रकाश एक शातिर और अंतर्राज्यीय अपराधी है, जिसका नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ है। उसके खिलाफ पहले से ही थाना गोवर्धन में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments