HomeMaharashtraनवी मुंबई में बाइक स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस की...

नवी मुंबई में बाइक स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस की चेतावनी—‘यह कूल नहीं, खतरनाक है’

नवी मुंबई। सार्वजनिक सड़कों पर बाइक स्टंट कर रहे लापरवाह चालकों के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालान काटने के साथ-साथ अन्य कानूनी कदम भी उठाए हैं। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करना किसी भी तरह से “कूल” नहीं है, बल्कि यह बेहद खतरनाक है। इससे न केवल स्टंट करने वाले की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है। एक छोटी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जो जीवनभर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है और परिवार को गहरे दुख में डाल सकती है। नवी मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 📞 88 28 112 112 पर संपर्क कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments