Wednesday, July 9, 2025
Google search engine
HomeCrime13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में एक स्कूल के संगीत शिक्षक को 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी ने सातवीं कक्षा की छात्रा से कथित रूप से सोशल मीडिया पर बातचीत करने का प्रयास भी किया था लेकिन बच्ची ने बात करने से मना कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, लड़की ने शिक्षक पर छेड़छाड़ करने के साथ-साथ उसका पीछा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना तब सामने आई जब लड़की ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने चारकोप थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ सिंह को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को भंग करने के मकसद से उस पर हमला या फिर आपराधिक बल प्रयोग) और 354 डी (पीछा करने) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments