HomeBollywoodरवीना टंडन पर लगा मारपीट का आरोप, नशे में चूर दिखी एक्ट्रेस!

रवीना टंडन पर लगा मारपीट का आरोप, नशे में चूर दिखी एक्ट्रेस!

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। इसमें गुस्साई भीड़ उन्हें घेरे है और उन पर हमला करने को तैयार दिख रही है। एक्ट्रेस पर मुंबई के बांद्रा इलाके में देर रात मारपीट करने और रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस रवीना टंडन वीडियो में बार-बार कह रही है कि ‘मत मारो प्लीज..’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को रवीना के ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग करने और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर 3 लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। वायरल वीडियो में एक शख्स कह रहा है- तुम्हें जेल में रात बितानी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है। वहीं एक्ट्रेस रवीना लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने का अनुरोध करती दिख रही हैं। जब लोग भड़क गए तो रवीना कहती हैं-’प्लीज डोंट हिट।’
कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस भी नशे में थीं और पीड़ितों से गाली-गलौज भी की। अभी तक इस पूरे मामले पर रवीना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments