Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही

महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही

कहीं बाढ़ में फंसे लोग तो कहीं गांवों से टूटा संपर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्थिति बगड़ती जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पालघर जिले में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ की भविष्यवाणी की और इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अकोला, नांदेड़ और यवतमाल में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया है। वहीं, यवतमाल में आई बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जाएगा।अकोला में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के कारण शहर समेत जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई नदी नाले उफान पर हैं। अचानक हुई बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के परिसर में पानी घुस गया, जिसके कारण कारण मरीज और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बालापुर रोड पर बने नए किराना मार्केट बिजनेस सेंटर में पानी पानी घुस गया है।
नांदेड़ में भी बाढ़ जैसे हालात, कई गावों का संपर्क टूट
नांदेड़ जिले में भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दो दिनों से बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं। जिले के देगलूर, मुखेड़, बिलोली, उमरी तहसील में बाढ़ के कारण गावों से संपर्क टूटा गया है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। यहां भी पानी घरों में घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। खेतों मे पानी भरने की वजह से फसलें खराब हो गई हैं। इस बीच विष्णुपुरी बांध के दो दरवाजे खोले गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
यवतमाल में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से किया जाएगा रेस्क्यू
यवतमाल के महागांव में बाढ़ में फंसे 45 लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। ये जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस दी। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया है। बचाव अभियान मौसम में सुधार के बाद शुरू होगा। यवतमाल जिले में घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। एसडीआरएफ की ओर से 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने पीएम से मिल बारिश के हालात की दी जानकारी
इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री शिंदे के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे, पिता संभाजी शिंदे, बेटा श्रीकांत, बहू रुशाली और पोता रुद्राक्ष भी थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने पीएम को महाराष्ट्र की बारिश, रायगढ़ में भूस्खलन और मुंबई में पुनर्विकास परियोजनाएं की स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments