जिले के 1785 बूथों में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’

138 वें एपिसोड में जनभागीदारी और स्थानीय नवाचारों की प्रेरणा: भाजपा जिलाध्यक्ष 

बालाघाट, मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय एवं राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सीधा प्रसारण रविवार को बालाघाट जिले के सभी 1785 बूथों पर अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ सुना गया। जिले भर में आमजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिले के विभिन्‍न मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों पर वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक ने मन की बात सुनी। पूरे जिले में वातावरण राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के संकल्प से सराबोर नजर आया।
सामाजिक अभियानों का एक सशक्त दस्तावेज: रामकिशोर कावरे
मन की बात का प्रसारण समाप्त होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने इस एपिसोड के प्रमुख एवं प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि देश के जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों और सामाजिक अभियानों का एक सशक्त दस्तावेज है। आज के 138 वें एपिसोड में उन्होंने जिस प्रकार जनभागीदारी, स्थानीय नवाचारों और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया है, वह हम सभी के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है। 
स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान: हेमेन्द्र क्षीरसागर
वहीं, कार्यक्रम की व्यवस्था और जनसंचार पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने कहा, जिले भर में मन की बात को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के अलग-अलग कोनों से सामने आने वाले प्रेरणादायी उदाहरणों को जिस तरह उजागर किया जाता है। उससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलती है।
सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार: जितेंद्र चौधरी
पश्चात भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने कहा, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और आमजनों की यह उपस्थिति दर्शाती है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री जी का संदेश पहुँच रहा है। यह कार्यक्रम हमारी सांगठनिक मजबूती और जनता से सीधे जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। अभूतपूर्व समाज में सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का संचार भी होता है।
देश के विकास का संकल्प: सतीश लिल्हारे 
इसी कड़ी में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के जुड़ाव को रेखांकित करते हुए भाजपा बालाघाट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे ने कहा, ग्रामीण अंचलों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली। ग्रामीण मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ बैठकर देश के विकास और प्रधानमंत्री जी के संकल्पों को सुना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *