अपराधमहाराष्ट्र

मीरा रोड के ‘ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा बार’ पर पुलिस का छापा, 7 बार बालाएं रेस्क्यू

ठाणे। मीरा रोड के ‘ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा बार’ में कथित अश्लील डांस और नियमों के उल्लंघन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। आईपीएस अधिकारी राहुल चव्हाण की स्पेशल टीम ने कार्रवाई के दौरान बार से 7 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि मैनेजर और वेटर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक बार में निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर कथित तौर पर अश्लील डांस कराया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद स्पेशल टीम ने अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही बार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद 27 ग्राहकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुलिस ने बार से संबंधित सामग्री और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान बार का मालिक और संचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस कार्रवाई के बाद मीरा रोड इलाके में नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे बारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *